बक्सर, अगस्त 9 -- पेज-05 के लिए रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दिव्यांगजनों के लिए भवन बनाया गया है। अब मंदिर में आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठने लगी है। पीडब्ल्यूडी संघ के जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुरहा ने जिला प्रशासन से इस दिशा में पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सावन सहित अन्य पर्वो में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिया पहुंचते हैं। इनमें दिव्यांग श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। उन्हें मंदिर तक पहुंचने और दर्शन करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए रैंप, पकड़ने के लिए रेलिंग, व्हीलचेयर चलने के लिए आसान रास्ता और अलग शौचालय की व्यवस्था जरूरी है। लालू तुरहा ने कहा कि मंदिर परिसर में दिव्यांगजनों के लिए बन...