दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने उठाई आवाज
पीलीभीत, जुलाई 13 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनकी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार, आर्थिक स्थिति और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में ऐसे कई दिव्यांगजन हैं, जो गंभीर रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे मामलों में पात्रता के अनुसार दिव्यांगता का पुनर्मूल्यांकन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए। इसके अलावा गरीब दिव्यांगजनों को आवास योजना का लाभ दिलाने, पात्र दिव्यांगों के राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने तथा परिवहन निगम की बसों में दिव्यांग यात्रियों के साथ होने वाली समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई गई। मांग की है कि दिव्यांगजनों के गैस कनेक्शन उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.