कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर(पुखरायां), संवाददाता। दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए पुखरायां के प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान के सचिव विनोद कुमार कटियार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पुरस्कृत किया। यह कार्यक्रम बुधवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुआ। जिसमें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। विनोद कटियार संस्था के माध्यम से लंबे समय से दिव्यांग कल्याण के लिए सक्रिय हैं। दिव्यांगों के सशक्तीकरण और उनके समावेशन के उत्कृष्ट कार्य के लिए विनोद कटियार और संस्था को विभाग की ओर से सराहा गया था। उसी के आधार पर पुरस्कार के लिए संस्था का चयन किया गया। पुरस्कार की सूचना दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्रालय की डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऋचा शंकर ने उन्हें पत्र के माध्यम से दी थी। इस संस्था ने दिव्यांगों के कल्याण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.