दिव्यांगों की समस्या को लेकर मैथानी ने की अधिकारियों से बात
कानपुर, जून 15 -- कानपुर। दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सोमवार को अधिकारियों से बात कर समाधान करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के सदस्यों ने 14 जून को विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय का घेराव किया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगजनों के लिए बने कानून दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन कराने, नौकरी रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी के लिए सामाजिक समानता कानून बनाने, नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने, चलन क्रिया के दिव्यांगों को सभी विभागों की नौकरियों में अवसर देने, आरक्षण कोटा बढ़ाने, दिव्यांग पेंशन 5000 रुपये करने की मांग रखी थी। यह भी पढ़ें- दिव्यांग पार्टी ने विधायक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.