कानपुर, मई 3 -- कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की ओर से दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों ने उत्पीड़न, पेंशन, रोजगार के लिए लोन, आवास, आय प्रमाणपत्र, रेलवे यूनिक कार्ड न बनने की शिकायत की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी मामलों को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। इस मौके पर राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, वैभव दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...