आरा, सितम्बर 28 -- एसडीओ ने सौंपी अफसरों को जिम्मेदारी पीरो, संवाद सूत्र। पीरो स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांगों के अधिकारों व समस्याओं के समाधान और दिव्यांगजन सशक्तीकरण को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आम जन की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान: बीडीओ बैठक का उद्देश्य अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की, जबकि अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शंभू भारद्वाज भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का निर्बाध लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना था। समीक्षा के दौरान एसडीओ ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि दिव्यांगों के मामलों के समाधान हेतु जिम्मेदारी तय की गई है। इसके तहत यदि कोई पीड़ि...