बागपत, जून 15 -- बागपत। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को अचानक से स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक मेरठ डॉ. अशोक तालियान पहुंच गए है। यहां दिव्यांग और परिजन की परेशानी को देख नाराजगी जताई। निर्देश के बाद दिव्यांगों के लिए कुर्सी की व्यवस्था कराई। संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान सीएमओ कार्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र बनाने का कार्य चल रहा था। उन्होंने देखा कि दिव्यांग ओर उनके परिजन इधर-उधर बैठे हुए है। कोई परिजन दिव्यांगों को हाथ को पकड़े खड़े हुए थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले दिव्यांगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सीएमओ को जन औषधि केंद्र और ड्रेसिंग रूम पर लटका मिला ताला लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। कार्याल...