दिव्यांगों का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने का निर्देश
सासाराम, सितम्बर 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कोई भी योग्य दिव्यांग व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, इसके लिए शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिला दिव्यांग मतदाता परामर्श एवं समन्वय समिति की बैठक में मतदान केंद्रवार दिव्यांग मतदाताओं के आंकड़ों का विश्लेषण करने को कहा गया। साथ ही विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध दिव्यांगजनों के आंकड़ों से मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं लोगों की पहचान कर उनका नाम जोड़ने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.