आरा, जून 20 -- -नाम जोड़ने के लिए आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं लोग आरा, हमारे संवाददाता। दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आदेश दिया गया। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी बलदेव चौधरी की ओर से बैठक कर समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि लोग अपना नाम जोड़ने के लिए आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान बताया गया कि अहर्ता प्राप्त सभी दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इसके लिए फॉर्म 6, 6 ए, 7 एवं 8 भरेंगे। ऑफलाइन आवेदन विहित प्रपत्र में अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को भरकर दे सकते हैं। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं कैंपस एंबेसेडर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के आदेश दिए गए। बैठक में डीडीसी के अलावा जिला उप नि...