पीलीभीत, मार्च 31 -- लालपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिलाध्यक्ष तनु मिश्रा ने एससपी को दिए पत्र में सोशल मीडिया पर दिव्यांग बन कर दिव्यांगता मजाक उड़ाए जाने के मामलों पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया कि लाइक और कमेंट के लिए दिव्यांगों का उपहास बनाया जाता है। इससे गलत संदेश जाता है। ऐसे मीडिया अकाउंट बंद करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...