बोकारो, मार्च 30 -- फुसरो। फुसरो के श्री अग्रसेन भवन में दिव्यांगजनों और वद्धों के लिए चार दिवसीय नि:शुल्क सहायता एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के तीसरे दिन रविवार को श्री भगवान महावीर विकलांगसहायता समिति जयपुर के सहयोग से स्व नानग राम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन करते हुए बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि दिव्यांगों और बुजुर्गो की सेवा सच्ची सेवा है। कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने भी अपनी बात रखी। सृजन शाखा बेरमो की अध्यक्षा सोनम वंशल ने संस्थान के सेवा भाव और समर्पण की सराहना की तथा दिव्यांगजनों को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। बेरमो समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि शिविर के तीसरे दिन 100 जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, श्रवण यंत...