आरा, मार्च 1 -- श्रम संसाधन मंत्री और विधायकों ने वृद्धजन के साथ साझा की खुशियां, सेल्फी का रहा क्रेज जगदीशपुर, निज संवाददाता होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को जगदीशपुर नगर के पावर ग्रिड स्थित जागृति युवा मिशन की ओर से संचालित वृद्धाश्रम परिसर में देखने को मिला। जिला परिषद सदस्य पूनम कुशवाहा के संयोजन में आयोजित होली मिलन समारोह में जब समाज की मुख्य धारा से दूर समझे जाने वाले दिव्यांग और वृद्धजन के बीच मंत्री और विधायक पहुंचे, तो वहां का माहौल भावुकता और उल्लास से भर गया। उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मंत्री ने स्वयं दिव्यांग और वृद्धजन के पास जाकर उनके गालों पर अबीर लगाया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.