मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्त्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्त्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता विजय कुमार एवं विजय बहादुर पटेल ने दिव्यांगता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगता के कारण, उसकी रोकथाम एवं बचाव के उपायों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों को सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं एवं लाभों तथा दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि समेकित शिक्षा का उद्देश्य यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.