दिव्यांगता श्रेणी में झारखंड टॉपर बने फैजनुल्लाह, विधायक प्रदीप यादव ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड बोर्ड (जैक) की मैट्रिक परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले फैजनुल्लाह ने इतिहास रच दिया है। फैजनुल्लाह ने न केवल राज्य की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है, बल्कि दिव्यांगता श्रेणी में वे पूरे झारखंड के टॉपर (रैंक 1) बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक प्रदीप यादव उनके निवास स्थान पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने फैजान को गुलदस्ता, स्मृति चिह्न और सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि फैजान ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी शारीरिक बाधा सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। विधायक ने उनके परिवार को भी इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान फैजनुल्लाह ने एक बेहद गंभीर और वाजिब मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सरकार अक्सर सामान्य श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.