बेगुसराय, जनवरी 7 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बीआरसी भवन में बुधवार को दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगों ने शिविर में आकर निर्धारित प्रपत्र में सूचना अंकित कर प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। शिविर में यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने के साथ उनके लिए सभी तरह के समुचित लाभ दिव्यांग को मिलने की बात कही गई। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि इस कार्ड के बन जाने के बाद दिव्यांगों को सरकारी सहायता लेने में आसानी होगी। शिविर में मानसिक मंदता, अस्थि निशक्तता, मूक बधिर का प्रमाण पत्र बनाया गया। समावेशी शिक्षा के बीआपी कमल कुमार मौर्य ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों की पहचान, स्वास्थ्य सुविधा व विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादन सुनिश्च...