धनबाद, मई 18 -- झरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया की टीम 20 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी गोशाला में सुबह 10 बजे से फाइलेरिया पीड़ितों के लिए विशेष स्क्रीनिंग शिविर लगाएगी। इसका उद्देश्य तीसरी श्रेणी या उससे ऊपर के गंभीर फाइलेरिया (हाथी पांव) से ग्रसित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिलाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि इस शिविर का लाभ उठाने के लिए गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और एक ऐसी पासपोर्ट आकार की फोटो लानी होगी, जिसमें प्रभावित अंग साफ दिखाई दे रहा हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...