बेगुसराय, मार्च 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए पीएचसी में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यूडीआईडी पोर्टल पर आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिविल सर्जन ने शिविर आयोजित करने का आदेश जारी किया है। शिविर में दिव्यांगजनों की जांच के लिए फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन चौधरी, आर्थो विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर सिंह, नेत्र सहायक हर्ष राज तथा पीएचसी के एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। नेत्र दिव्यांग जनों, जिन्हें शिविर में चिह्नित किया जाएगा, उन्हें आगे की जांच और कार्रवाई के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को नेत्र विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.