सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला । समावेशी शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एन.आर. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, चांडिल नवल किशोर सिंह ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि "दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में समावेशिता की भावना को सशक्त बनाना चाहिए, ताकि दिव्यांग बच्चों के लिए सहयोगपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने शिशु पंजी एवं युडायस में दिव्यांग बच्चों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने पर भी विशेष जोर दिया...