पूर्णिया, फरवरी 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सालिक आलम, चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तनवीर हैदर के द्वारा दिव्यांगों की जांच की गयी। यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक उस्मान गनी, डाटा ऑपरेटर तोहित अलम, अनीश कुमार, राजकुमार विश्वास आदि का सहयोग रहा। प्रखंड के 10 पंचायतों के दिव्यांगजनों ने उपस्थित होकर जांच करवाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत के सभी लाभुकों को जो दिव्यांगता से प्रभावित हैं उनका शत प्रतिशत आईडीआईडी कार्ड बनाने का सरकर का लक्ष्य निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.