दिव्यांगता जांच के लिए लखावर विद्यालय में लगाया गया शिविर
जहानाबाद, अगस्त 20 -- घोसी, निज़ संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को पीएम श्री विधालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन उच्च विद्यालय लखावर में किया गया। इस शिविर में कुल 12 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. अफाक अंसारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की पहचान, मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण से उन्हें सरकार की ओर से मिलनेवाली विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। प्रमाणीकरण के बाद बच्चों को उनके आवश्यकता के अनुसार शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए कैंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.