कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय द्वारा दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को लेकर आवेदन 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक आनलाइन लिया जाएगा। योजना के तहत बिहार लोक सेवा आयोग 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के उत्तीर्ण सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व पिछड़ा वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अभ्यर्थी को बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को पूर्व से किसी भी सरकारी, लोक उपक्रम, राज्य या केंद्र सरकार द्वारा वित्त संपोषित संस्थान की सेवा में कार्यकर्त या नियोजित नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को फोटो, हस्ताक्षर, प्रवेश पत्र की स्व अभिप्रमाणित प्रति, जाति, कोटि प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.