दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 तक
बेगुसराय, अगस्त 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 उत्तीर्ण दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए संचालित दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निदेशालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया है। योजना के तहत बिहार राज्य के सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थियों, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की है, उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.