दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ई-ट्राई साईकिल योजना की जानकारी दी
हापुड़, जुलाई 14 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राई साईकिल योजना संचालित की गयी है। ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हास्टल आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। उनको ई-ट्राई साईकिल प्रदान कर उनका शैक्षिक पुनर्वासन किया जाना है। योजनान्तर्गत अधिकतम धनराशि 65 हजार प्रति ई-ट्राई साईकिल अनुमन्य किया गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता ने बताया कि जनपद हापुड़ में निवासरत समस्त दिव्यांग छात्राएं जो 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हैं को किसी भी स्कूल, कालेज, संस्थान में अध्यनरत एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पात्रता-ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो, शारीरिक रूप से उनकी दृष्टि और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.