गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांगों के आवेदन मांगे हैं। आवेदन की जांच के बाद दिव्गांगों को योजना में लाभ दिया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए तीन किश्तों में एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। अधिकारी ने बताया कि योजना में दिव्यांगों के आवेदन मांगे गए हैं। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन के लिए कर सकते हैं आवेदन आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के पास कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। आवेदन करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.