बाराबंकी, फरवरी 10 -- बाराबंकी। कौशल विकास मिशन के तहत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ जहांगीराबाद में दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न कंपनियों में रिक्त 176 पदों पर भर्ती कर दिव्यांगों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। रोजगार मेले में टाटा वोल्टास सर्विसेज सेन्टर, लखनऊ स्मार्ट सर्विसेज प्रालि, गोदरेज एग्रोवेट प्रालि, स्वीगी लिमिटेड, अनन्या स्किल ऐज प्रालि व न्यू जीवन दीप डिक्सन आदि कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। बेरोजगार दिव्यांगजन युवक व युवतियां जो योग्यता कक्षा-8 से हॉयर एजुकेशन तक) अपनी बायोडाटा व समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों तथा अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ सुबह 10 बजे से 05 बजे तक पहुंचे। चयनित अभ्यर्थियों को 8000 से लेकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.