लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 शुरू कर रही है। यह अभियान 6 से 13 फरवरी तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसका उद्देश्य कौशल विकास मिशन और आईटीआई से प्रशिक्षित दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इच्छुक दिव्यांगजनों को एमएसएमई और अन्य स्व-रोजगार योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान का संचालन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति द्वारा किया जाएगा। अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने वाले शीर्ष 5 जनपदों को प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.