अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या। दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता योजना के तहत स्वैच्छिक संगठनों को सहायता अनुदान प्रदान किये जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि पंजीकृत स्वैच्छिक संगठन जो सम्बन्धित क्षेत्र में अनुभव तथा उक्त योजना के लिए पात्रता रखतें हो, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उप्र की वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान प्रस्ताव विलम्बतम 15 जून तक दो प्रतियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...