मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर 04653 न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस से उतरे मोतिहारी के दिव्यांगजन को दो टीटीई ने कंधे का सहारा देकर प्लेटफॉर्म चार से सात तक पहुंचाया। टीटीई अमरेंद्र कुमार और सत्यदेव कुमार प्लेटफॉर्म चार पर ड्यूटी पर थे। दिव्यांगजन अकेले ही ट्रेन से उतरे थे। दोनों टीटीई ने उन्हें मदद देकर मोतिहारी की ट्रेन में बैठाया। दो टीटीई की कहानी सोशल मीडिया पर शनिवार रात से वायरल हो रही है। दिव्यांगजन ने रेलवे को मदद में टीटीई के आने के बाद धन्यवाद देते हुए फीडबैक दिया है, जिसे इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन (आईआरटीएसओ) ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ शेयर किया है।टीटीई अमरेंद्र कुमार और सत्यदेव कुमार ने दिव्यांगजन को कंधे का सहारा देकर एफओबी पर चढ़ाया और फिर उन्हें व्हील चेयर से ले जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.