दिव्यांगजन के लिए रोजगार मेला आज
आगरा, सितम्बर 25 -- दिव्यांगजन के लिए निशुल्क रोजगार मेला शनिवार 26 सितंबर को आयोजित होगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा, कौशल विकास विभाग, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में प्रात: 10 बजे से होगा। यह अपराह्न चार बजे तक जारी रहेगा। सहायक निदेशक(सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों/ कंपनियों द्वारा विभिन्न भर्ती ऑफलाइन/ ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। दिव्यांग रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 साल और कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.