लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा है कि योगी सरकार दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोमवार को सचिवालय स्थित नवीन भवन में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने की है। इस प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट की प्र...