जहानाबाद, मार्च 19 -- रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के सेसम्बा पंचायत अंतर्गत वार्ड नं ग्यारह में वृक्षारोपण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। जहां एक दिव्यांग को वार्ड स्वच्छता कर्मी का मजदूर बताकर मास्टर रॉल में हाजरी बनाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दिव्यांग सत्येंद्र मिस्त्री जो अपने से खड़ा नहीं हो सकते हैं। वह वृक्षारोपण कार्य कैसे कर सकता है। वहीं अखिलेश पाठक सह स्वच्छताकर्मी को वृक्षारोपण कार्य में लगाया गया है और प्रतिदिन मास्टर रोल में हाजिरी लगाया जा रहा है। अखिलेश पाठक को पूर्व में भी गलत तरीके से मनरेगा के मजदूर बनाकर राशि की निकासी की गई है जबकि एक दिन में दो जगहों पर हाजरी कैसे लग सकता है। इस संबंध में मनरेगा पीओ धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले को जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...