जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर। क्षेत्र के कैलाश चौक सुंगुलपुर कुल्हनामऊ स्थित सृजन संस्था में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किए गए। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, दृष्टिबाधितों को स्मार्ट सेंसर युक्त छड़ी, श्रवण बाधितों को कान की मशीन, मानसिक मंद बच्चों को टीचिंग लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों को व्हीलचेयर और सीपी चेयर दी गई। डॉ. संजय मिश्रा ने संस्था के पिछले वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सरोज तिवारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.