फरीदाबाद, मार्च 12 -- नूंह। इंडियन ऑयल की सीएसआर पहल के तहत नूंह में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए गए। बाल भवन में हुए कार्यक्रम में 189 लाभार्थियों को 92.63 लाख रुपये लागत के 259 उपकरण वितरित किए गए। सीएसआर योजना के तहत लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर जैसे उपकरण दिए गए। इनसे दिव्यांगजनों को रोजमर्रा के कार्य करने में सुविधा मिलेगी और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इससे पहले दिसंबर 2025 में नूंह और आसपास के क्षेत्रों में परीक्षण और पंजीकरण शिविर लगाए गए थे, जिनमें पात्र दिव्यांगजनों की पहचान की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...