दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाइकिल
बरेली, जून 27 -- रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से शुक्रवार को रोटरी भवन में दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में सुरेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, कृष्णा यादव, प्रथम पटेल एवं नितिन गुप्ता शामिल रहे। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, राजीव बूबना, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, ध्रुव तिलक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाइकिल यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों को रोटरी क्लब ने वितरित की ट्राई साइकिल यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.