दिव्यांगजनों को वितरित किए गए 112 सहायक उपकरण
सोनभद्र, जून 4 -- सोनभद्र/म्योरपुर, हिटी। सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन एनटीपीसी की तरफ से अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत गुरुवार को विकास खंड परिसर म्योरपुर में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित इस विशेष शिविर में म्योरपुर एवं बभनी विकास खंड के पूर्व में चिन्हित 57 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप 16 लाख 77 हजार रुपये मूल्य के 112 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश तथा सीएसआर कार्यकारी आदर्श कुमार उपस्थित रहे। एलिम्को की ओर से विपणन अधिकारी नीरज यादव एवं विपणन सहायक नवीन मिश्रा तथा दिव्यांगजन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.