दिव्यांगजनों को मिली गतिशीलता की सौगात, 40 सहायक ट्राई साइकिल वितरित
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- कन्नौज। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस लाइन परिसर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजनों को 40 ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इनमें 10 मोटराइज्ड और 30 सामान्य ट्राई साइकिल शामिल हैं। सहायक उपकरण मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा के साथ ही दैनिक जीवन में दूसरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उनका उद्देश्य दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और आवागमन सहित विभिन्न क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.