शामली, सितम्बर 30 -- शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी मोहित बेनीवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 62 ट्राईसाइकिल, 30 व्हीलचेयर और 62 जोड़ी बैसाखी वितरित की गईं। साथ ही कृत्रिम अंग के लिए असेसमेंट कैंप लगाया गया, जिसमें दिव्यांगजनों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग की जरूरत का आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- Banda News: दिव्यांगों को मिली ट्...