वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में चल रही दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को दिव्यांगजनों के बनाए उत्पाद सराहे गए। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को न्यू स्टार्टअप के टिप्स दिए। सीआरसी के डायरेक्टर आशीष कुमार झा ने भी विचार रखे। विशिष्ट अतिथि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक सतेन्द्र कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने दिव्यांग बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.