औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। दिव्यांगजनों के लिए संचालित दुकान निर्माण एवं संचालन योजना चलाई जा रही है। इसके तहत आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दुकान निर्माण या क्रय के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मनीष कुमार मौर्य ने बताया कि दुकान निर्माण या क्रय के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 15 हजार रुपये 4 प्रतिशत साधारण ब्याज पर ऋण के रूप में तथा 5 हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे। वहीं दुकान संचालन के लिए 10 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत है, जिसमें 7500 रुपये ऋण और 2500 रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों को दुकान निर्माण व संचालन को मिलेगी आर्थिक सहायता योजना का लाभ उन दिव्यांगजनों को मिलेगा ...