दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन दुकान निर्माण एवं संचालन योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय वेबसाइट पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत दुकान निर्माण और संचालन के लिए कुल 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 15 हजार रुपये ऋण तथा पांच हजार रुपये अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा खोखा, गुमटी या हाथ ठेला खरीदकर दुकान संचालन करने वाले पात्र लाभार्थियों को 10 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। इसमें 7500 रुपये ऋण और 2500 रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना के लिए करें आवेदन ऋण पर चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दर निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.