दिव्यांगजनों को एटीवीएम फैसिलिटेटर बनने का मौका
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। रेलवे के प्रयागराज मंडल ने दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का अवसर दिया है। चलने-फिरने में असमर्थता वाले दिव्यांग रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) फैसिलिटेटर के रूप में काम कर सकेंगे। मंडल के 28 स्टेशनों पर 36 एटीवीएम के संचालन के लिए कुल 91 अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। यह नियुक्ति छह महीने के अनुबंध के आधार पर होगी। आवेदन पत्र मिर्जापुर, प्रयागराज, छिवकी, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ के बुकिंग कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.