पिथौरागढ़, दिसम्बर 20 -- एलएसएम कैंपस में दिव्यांगों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। एलएसएम कैंपस में बीते रोज आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ निदेशक डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय ने किया। डॉ.पाण्डेय ने कहा कि एक विश्वविद्यालय एक शोध योजना के तहत उत्तराखण्ड मुक्त विवि की ओर से दिव्यांगजनों व वंचित वर्ग को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजन उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार कर सकते हैं। कार्यशाला में आंगनबाडी कार्यकत्रियों से क्षेत्र के दिव्यांगों के बारे में जानकारी ली गई। क्षेत्रीय निदेशक डॉ.कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में समाज का वंचित वर्ग उच्च- शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाता है,मुक्त विवि की ओर से दिव्यांगों को शिक्षा उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.