बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- दिव्यांगजनों के लिए लगेगा कल से 3 दिवसीय शिविर जांच के बाद दिया जाएगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड विशेष शिविर में आधार कार्ड के साथ पहुंचें लोग करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में दिव्यांगजनों के लिए 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय विशेष शिविर लगेगा। इसमें जांच के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी बनाया जाएगा। बीडीओ नंदकिशोर कुमार ने बताया कि सरकार की पहल पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस शिविर में आने वाले दिव्यांगों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सीय जांच भी मौके पर की जाएगी। सुबह 10 बजे से संध्या चार बजे तक...