पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य जिले के शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड से आच्छादित करना है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकें। यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है, जो पूरे देश में मान्य होता है। इसके माध्यम से दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, कौशल विकास, चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं, निःशुल्क या रियायती इलाज, सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल आदि प्राप्त करने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.