बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों के शत-प्रतिशत यूनिक डिसैबिलिटी आईडी कार्ड निर्माण के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर विशेष मेडिकल बोर्ड शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान समाज कल्याण विभाग के दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उन दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण करना है, जिनके आवेदन यूडीआईडी पोर्टल पर लंबित हैं। शिविर स्थल पर ही मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में दिव्यांगता की जांच की जाएगी। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। ताकि दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड प्राप्त करने में सहूलियत हो सके। जिले के विभिन्न प्रखंडों में यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.