कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चिन्हांकन शिविरों की शुरुआत बुधवार से हो रही है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों में दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, शादी प्रोत्साहन, दुकान निर्माण एवं संचालन, शल्य चिकित्सा और कॉक्लियर इंप्लांट सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिविर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड और तहसील परिसरों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होंगे। 22 अप्रैल को बिधनू, 24 अप्रैल को भीतरगांव, 28 अप्रैल को पतारा, 2 मई को घाटमपुर तहसील, 5 मई को सरसौल, 8 मई को चौबेपुर, 12 मई को शिवराजपुर, 16 मई को बिल्हौर और 19 मई को कल्याणपुर में शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.