बोकारो, मई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएस सिटी के को-ऑपरेटिव इलाके में मंगलवार को पहला कदम की ओर से स्थापित इंडिया थेरापी सेंटर का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा व डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने किया। डीसी ने कहा कि जीवन का मूल उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है और समाज में इस प्रकार की पहल लगातार आगे बढ़नी चाहिए। ऐसी सकारात्मक गतिविधियों से ही समाज मजबूत और संवेदनशील बनता है। मनुष्य के भीतर मौजूद मानवता का भाव ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। विशेष जरूरत वाले बच्चों और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों, साइकेट्रिस्ट और विशेषज्ञों से सेवा भावना के साथ बच्चों की समस्याओं को समझने और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करने की अपील की। यह भी पढ़ें- सीडीपीओ कार्यालय में परवरिश व बोल साथी कार्यक्रम शुरू संस्था ...