देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकास खंडों में विशेष चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन सहित अन्य कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा। साथ ही शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण/संचालन योजना तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट हेतु भी पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन...