रामगढ़, सितम्बर 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल और आर्टिफिशियल लिंब्स मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के बीच दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। पीवीयूएनएल की ओर से प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि यह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर पीवीयूएनएल के प्रोजेक्ट भवन में किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों के कल्याण, सशक्तीकरण एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से पीवीयूएनएल और आर्टिफिशियल लिंब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिप्रा रानी तथा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जियाउर रहमान उपस्थित रहे। इस समझौते के अंतर्गत पीवीयूएनएल की ओर से पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद ...