दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
बागपत, मई 25 -- बागपत। दिव्यांगजन कल्याण सेवा समिति ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में लगभग 26 हजार दिव्यांगजन रहते हैं, लेकिन उन्हें अभी भी कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाए, जिससे उनका मनोबल बढ़े। इसके अतिरिक्त कलक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। डीएम ने मांगों को जल्द से जल्द पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.